022 5वीं फेल ने बनाया घूमने वाला घर, इंजीनियर आते हैं टिप्स लेने

 5वीं फेल ने बनाया घूमने वाला घर, इंजीनियर आते हैं टिप्स लेने



कहते हैं कि प्रतिभा किसी पढ़ाई की मोहताज नहीं होती यह अपने अंदर से ही आती है। आज हम आपको जिस व्यक्ति से मिलवा रहे हैं उन पर यह कहावत पूरी तरह से चरित्रार्थ होती है। इस व्यक्ति ने सिर्फ 5वीं तक ही पढ़ाई की है पर इसने एक ऐसे घर को खड़ा कर दिया है जो की अपनी जगह से घूम सकता है यानी इसकी किसी भी बिल्डिंग को आप अपने हिसाब से घुमा सकते हैं। आइये जानते हैं इस व्यक्ति और इसके बनाये इस घर के बारे में।

इस व्यक्ति का नाम है मोहम्मद सहुल हमीद, यह सिर्फ 5वीं तक ही पढ़ें हैं असल में जब मोहम्मद सहुल हमीद छोटे थे तो इनके घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी इसलिए ये सिर्फ 5वीं क्लास तक ही पढ़ पाए और उसके बाद में पैसे के लिए अन्य काम पर लग गए।


कुछ समय बाद में मोहम्मद सहुल हमीद ने मजदूरी का कार्य करना शुरू कर दिया और मजदूरी करते हुए इनको घर बनाने के कार्य में इंट्रेस्ट आने लगा जिसके चलते इन्होंने घर बनाने के कार्य को सीख लिया। इसके बाद में मोहम्मद सहुल हमीद अपने कार्य में और तरक्की करने के लिए अरब देश चले गए और वहां पर करीब 20 साल तक इन्होंने घर बनाने का काम किया तथा वहां की नई टेक्नोलॉजी का ज्ञान लिया। इसके बाद में जब यह अपने देश लौटे तो इन्होंने निर्णय लिया कि अपने हुनर से कोई ऐसा घर बनाया जाए जिसको लोग दूर-दूर से देखने के लिए आये। बस क्या था जुट गए अपने काम में और बना दिया मूविंग हाउस।


मोहम्मद सहुल हमीद द्वारा बनाये इस घर में ग्राउंड फ्लोर पर 3 तथा फर्स्ट फ्लोर पर 2 बेडरूम हैं। फर्स्ट फ्लोर को आयरन रोलर की मदद से किसी अन्य दिशा में भी घुमाया जा सकता है। मुहम्मद हमीद अपने इस घर के बारे में बताते हुए कहते हैं कि ” मैं कुछ नया करना चाहता था इसलिए मैंने ये मूविंग हाउस बनाकर सबको गलत साबित कर दिया। इस अनोखे निर्माण से प्रभावित होकर राज्य के विभिन्न जगहों से इंजीनियर हमीद का घर देखने आते हैं।” मुहम्मद हमीद वर्तमान में 65 वर्ष के हैं और तमिलनाडु के अपने ही गावं मेलापुदुवक्कुदी में रहते हैं।







023   किसान ने बनाया देसी जुगाड़, कबाड़ की बाइक से कर रहा खेत की जुताई  

https://atulya-bharat-odisha.blogspot.com/2025/04/023.html





इस विडियो में देखिए >>

अगर आपको ये पोस्ट अच्छी लगी तो जन-जागरण के लिए इसे अपने Whatsapp और Facebook पर शेयर करें

Visit website

Comments

Popular posts from this blog

036 मिलिए हिमाचल की जांबाज बेटी पूनम नेगी से, खतरनाक सड़क पर बेधड़क चलाती है ट्रक

042 जानिए खटिया पर सोने के फायदे, जिसके कारण इतनी महंगी बिक रही है

010 भारतीय छात्रों ने इजाद की बाइक, 1 लीटर में दौड़ेगी 148 किलोमीटर