023 किसान ने बनाया देसी जुगाड़, कबाड़ की बाइक से कर रहा खेत की जुताई

 किसान ने बनाया देसी जुगाड़, कबाड़ की बाइक से कर रहा खेत की जुताई



भीलवाड़ा ( राजस्थान).आवश्यकता आविष्कार की जननी है..’ इस कहावत को सच कर दिखाया है चाखेड़ के किसान पारस बैरवा ने। जी हां, राजस्थान के भगवानपुरा गांव किसान ने जुताई के लिए देसी जुगाड़ तैयार की है। उनके पास ट्रैक्टर की व्यवस्था नहीं होने पर जुगाड़ के सहारे बाइक को जुताई का साधन बना लिया। इन्होंने कबाड़ की बाइक में हल लगाकर बनाए इस जुगाड़ अपने खेत की जुताई की।

जानें किसान को कैसे आया आइडिया….

– पारस 15 साल गुजरात के राजकोट शहर में रहे हैं। वहां कई किसानों के पास इस तरह के जुगाड़ देखे।
– दो साल पहले घर आए तो पुरानी बाइक सस्ते में खरीदकर लोहे के कुछ पाइप, एंगल आदि लगाकर उसे खेती के लिए उपयोगी बना दिया।
– इस पर करीब 25 हजार रुपए खर्च हुए थे। वे अब इसी से खेतों की जुताई करते हैं। इन दिनों भी बुआई में जुटे हैं।
– पारस कहते हैं- इस जुगाड़ से बनाए यंत्र से निराई-गुड़ाई भी आसानी से हो जाएगी।
– इस जुगाड़ की सहायता से एक दिन में करीब 15-20 मजदूरों जितना काम कर लेता हूं।
– उनका दावा है कि दो साल के दौरान करीब लाख रुपए की बचत की है। गांव के कई लोगों को यह जुगाड़ देकर मदद भी की।

राजस्थान के झालावाड़ में भी किसान ने जुताई के लिए देसी जुगाड़ तैयार कर खेती कर रहे है।


खेत की जुताई के लिए तैयार किया देशी जुगाड़
– राजस्थान के झालावाड़ में किसान ने जुताई के लिए देसी जुगाड़ तैयार की है।
– इन्होंने बाइक में हल लगाकर बनाए इस जुगाड़ से 10 बीघा खेत की जुताई की।
– उन्होंने बताया कि बैल और ट्रैक्टर नहीं होने के कारण यह जुगाड़ बनाया।
– किसान ने बताया कि इससे कम पैसे में ज्यादा काम होता है और समय की भी बचत होती है।
मिश्रौली के किसान प्रहलाद माली के पास ट्रैक्टर खरीदने को पैसे नहीं थे।
किसान के पास ट्रैक्टर खरीदने के नहीं थे पैसे
– मिश्रौली के किसान प्रहलाद माली के पास ट्रैक्टर खरीदने को पैसे नहीं थे।
– बैलों ने उनका साथ छोड़ दिया था। वे हर हाल में अपने खेतों की जुताई करना चाहते थे।
– बता दें कि प्रहलाद माली झालावार के पास मिश्रौली के रहनेवाले हैं।
– उन्होंने खेतों की जुताई के लिए बाइक को ट्रैक्टर की तरह बना दिया है।
– 5 हजार रुपए खर्च कर माली ने बाइक में कई खुरपे लगा दिए।
– अब, वो बाइक वाले खुरपे से दिन भर में 12 बीघा में कुरपा लगा रहे हैं।
– वहीं, बैलों से वो दिन भर में 5-6 बीघा में कुरपा लगा पाते थे।
कैसे आया आइडिया
– प्रहलाद माली के पास ट्रैक्टर खरीदने के लिए पैसे नहीं थे।
– उनके बैल भी साथ छोड़ने लगे थे।
– माली के साथ के किसानों ने 23 जून को ही बुवाई शुरू कर दी थी।
– वे फसलों के साथ उगे खरपतवार निकालने का काम करने लगे थे।
– लेकिन, माली पैसों की कमी की वजह से प्रहलाद पीछे पड़ गया था।
– तभी उसने ट्रैक्टर की तरह बाइक को बनाने का ठान लिया।
– कड़ी मेहनत के बाद जुगाड़ लगा कर उसने अपने बाइक से जुताई का काम शुरू कर दिया।
राजस्थान के उदयपुर शहर में भी इस तरह का मामला सामने आ चुका है।
– राजस्थान के उदयपुर शहर में भी इस तरह का मामला सामने आ चुका है।
– किसानो को जब हल और ट्रैक्टर नहीं मिले तो ये नई तरकीब निकाल ली।
– किसानों ने अपनी दो बाइकों में हल लगाकर खेत की जुताई करनी शुरु कर दी।
– किसान बताते हैं कि जुताई के समय वो बाइक को फर्स्ट गियर पर चलाते है।
किसान कालूवाल ने बताया कि एक बीघा खेत की बुआई करने में आधा लीटर पेट्रोल की खपत होती है जबकि बैलों या ट्रैक्टर से करें तो करीब 350 रुपए लग जाते हैं।
– राजस्थान के झालावाड़ में किसान ने जुताई के लिए देसी जुगाड़ तैयार की है।
– इन्होंने बाइक में हल लगाकर बनाए इस जुगाड़ से 10 बीघा खेत की जुताई की।
– उन्होंने बताया कि बैल और ट्रैक्टर नहीं होने के कारण यह जुगाड़ बनाया। उन्होंने बताया कि इससे कम पैसे में ज्यादा काम होता है और समय की भी बचत होती है।
मनसुख बाइक से खेती करने में सफल हो गए।
– किसान मनसुख की कहानी भी बेजोड़ है।
-गरीबी की वजह वे पढ़ाई नहीं कर पाए, खेती-बाड़ी में अपने पिता की मदद करने लगे।
– पानी के संकट और बैलों की मौत की वजह से पूरी फैमिली खेती छोड़ने को मजबूर थे।
– बैलों की जगह पर ट्रैक्टर खरीदने का तो सवाल ही नहीं उठता था।
– उन्होंने अपनी बाइक को ही ट्रैक्टर बनाने की ठान ली।
– कड़ी मेहनत के बाद उनका सपना पूरा हुआ। वे बाइक से खेती करने में सफल हो गए।








अगर आपको ये पोस्ट अच्छी लगी तो जन-जागरण के लिए इसे अपने Whatsapp और Facebook पर शेयर करें

Visit website

Comments

Popular posts from this blog

036 मिलिए हिमाचल की जांबाज बेटी पूनम नेगी से, खतरनाक सड़क पर बेधड़क चलाती है ट्रक

042 जानिए खटिया पर सोने के फायदे, जिसके कारण इतनी महंगी बिक रही है

010 भारतीय छात्रों ने इजाद की बाइक, 1 लीटर में दौड़ेगी 148 किलोमीटर